{"_id":"5b9ffa62867a557f60166b54","slug":"31537210978-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला के शहीदों के संदेश पर विस्तार से डाली रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला के शहीदों के संदेश पर विस्तार से डाली रोशनी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अंजुमन कुरैश कमेटी की ओर से कुरैश नगर, रामबाग में रविवार की रात आयोजित अहलेबैत कांफ्रेंस इमाम हुसैन अ.स. और कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डाला गया। वहीं शायरों ने कर्बला के अजीम शहीदों को अपने कलाम के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
अहलेबैत कांफ्रेंस में नागपुर से आए हजरत सैय्यद आलमगीर अशरफ और भागलपुर से आए हजरत सैय्यद फराज वारसी ने कर्बला के शहीदों इमाम हुसैन अ.स. के की जीवन और कर्बला के शहीदों के संदेश पर रोशनी डाली। शायरों ने कर्बला के शहीदों को अपना कलाम पेश कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में भागलपुर के मेराज वारसी सहित अजहर फूलपुरी, रिजवान मिर्जापुरी, फरीद साबरी ने भी अपने कलाम पेश किया। सैय्यद फराज वारसी साहब ने इमाम हुसैन के शहादत पर रोशनी डाली। वहीं सैय्यद आलमगीर साहब ने ताजियादारी पर तकरीर पेश की। सैय्यद मोहम्मद अशरफ साहब ने अमन, चैन व शांति के लिए अमनी तकरीर पेश की। शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम भोर तक चला, जिसमें मुल्क और मिल्लत की शांति, सौहार्द एवं कल्याण के लिए दुआओं के साथ समाप्त हुआ। इस मौके पर मोहम्मद आसिफ वारसी, दानिश वारसी, मोहम्मद अली वारसी, शालू मौजूद रहे।