{"_id":"5b8ad9da42c7924674625b30","slug":"31535826394-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईकिल यात्रा का जिले में होगा स्वागत: आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईकिल यात्रा का जिले में होगा स्वागत: आशीष
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की शनिवार की दोहपर कचहरी रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अशीष यादव ने कहा कि एक सितम्बर से 31 अक्टूबर तक पुन: मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी भी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होता है। कहा कि यदि निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ जिन मतदाताओं के नाम सूची में वंचित है उसे पूूर्ण करा दिए जाए तो समाजवादी पार्टी की आधी जीत तय है।
जिलाध्यक्ष ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 9, 23 सितम्बर, 7,14 व 28 अक्टूबर को मतदाता सूची फार्म लेकर अवश्य बीएलओ से मिले और मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। आशीष यादव ने कहा कि दो सितम्बर को पार्टी हाई कमान के निर्देश पर प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ साईकिल यात्रा का शुभारंभ किशन दिक्षीत के नेतृत्व मे 30 अगस्त को वाराणसी से प्रारंभ किया गया था जो दो सितम्बर को मिर्जापुर की सीमा में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चकिया, नौगढ़ व सोनभद्र होते हुए यात्रा रविवार को राजगढ़ पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 3 सितम्बर को नगर के विभिन्न इलाको का भमण करते हुए रात्रि विश्राम के पश्चात दूसरे दिन चार सितम्बर को भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। जिलाध्यक्ष ने साईकिल यात्रा के स्वागत में कार्यकर्ताओं को जूट जाने का अवाह्न किया। बैठक में अरुण कुमार दुबे, शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, सुनील सिंह पटेल, विजय बाबू मिश्रा, पंकज दुबे, कृपाशंकर यादव, अनिल यादव, स्वामीशरण दुबे आदि मौजूद रहे।