फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बिना सहमति के एक दिन का वेतन काटे जाने से रोष

बिना सहमति के एक दिन का वेतन काटे जाने से रोष

Thu, 30 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिना सहमति के एक दिन का वेतन काटे जाने से रोष
मिर्जापुर। रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल प्रवक्ता एडवोकेट सुशील कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार में भी पुलिस के जवानों का विभागीय मानसिक उत्पीड़्न जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में मनबढ़ अधिकारियों का कर्मचारियों के प्रति आचरण व व्यवहार में कोई परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को मनमाने ढंग से नियम विरुद्घ गलत तरीके से दण्डित कर रहे हैं। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के निगाह में केवल थाना प्रभारी भरोसेमंद व ईमानदारी की श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि जवानों के वेतन से बिना सहमति के दुर्घटना के समय या प्राकृतिक आपदा के समय सहयोग के नाम पर कर्मचारियों के बिना सहमति के वेतन से पैसा काटने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में काफी पैसे व सुख सुविधा वाले लोग मौजूद हैं उनके वेतन से कटौती कर दान किया जा सकता है। कहा कि सरकार ने केरल राज्य के लिए 15 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही जा रही है। उसके बावजूद पुलिस के जवानों के वेतन से एक दिन का वेतन काटना कहा का न्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed