फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चुनार रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी

चुनार रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी

Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चुनार रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी
चुनार। दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित चुनार जंक्शन के लाइन नंबर सात के प्वाइंट 223 बी. पर बुधवार को एक बार फिर मालगाड़ी का ब्रेक यान व उससे सटा हुआ एक वैगन पटरी से उतर गया। देर रात तक वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास चलता रहा। हालांकि इससे यातायात पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को मांडा से गिट्टी लादकर मालगाड़ी वाराणसी के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह चुनार जंक्शन के यार्ड में पहुंची जहां लोड गिट्टी की मशीन लगाकर तौल किया गया। तौल के दौरान पहले मालगाड़ी आगे की ओर गयी और फिर पीछे की ओर आयी। दोपहर लगभग 3.40 बजे मालगाड़ी का ब्रेक यान व उससे सटा हुआ एक वैगन पटरी से अचानक उतर गया। मामले की जानकारी मालगाड़ी के ड्राइवर जेम्स थापा ने स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मंडल अभियंता व सीनियर पी, . डब्लू आई. व स्टेशन अधीक्षक को दी। तब स्थानीय रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गये। मामले से मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। ज्ञात हो कि इसी प्वाइंट के आसपास लगभग दो माह पूर्व एम.एल. के. कार कैरियर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। उसी प्वाइंट पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की यह तीसरी घटना है। बार बार एक ही प्वाइंट पर मालगाड़ी के डिब्बों का पटरी से उतरने के कारण अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों के हाथ पाव फूलने लगे हैं। एक ही प्वाइंट पर बार बार पटरी से मालगाड़ी के डिब्बे के उतरने के बारे मे पूछे जाने पर मंडल अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया मालगाड़ी में लदी गिट्टी का बैलेंस बराबर न होने के चलते हुई है। आगे इसकी विस्तृत जांच होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।इस दौरान घटना स्थल पर सीनियर पी.डब्लू. आई. राजितराम गौंड, स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख मौजूद रहे। मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर चढ़ाये जाने के लिए स्थानीय अधिकारी रात नौ बजे तक संबधित विभाग से जुड़े रेल कर्मियों के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे। मंडल अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाने के लिए इलाहाबाद से टीम आ रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed