फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छानबे ब्लॉक में बदहाल है परिषदीय शिक्षा व्यवस्था

छानबे ब्लॉक में बदहाल है परिषदीय शिक्षा व्यवस्था

Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
छानबे ब्लॉक में बदहाल है परिषदीय शिक्षा व्यवस्था
जिगना। जिले के छानबे ब्लाक में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। शिक्षकों की कमी के चलते ब्लाक के 13 प्राथमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। वहीं 84 विद्यालयों में पढ़ाई एक-एक शिक्षक के भरोसे है। एक तरफ प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए तमाम तरह की कवायद की जा रही है वहीं शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि बंद चल रहे तेरह विद्यालयों में पठन पाठन पूरी तरह से ठप है जबकि एक शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक का महज कोरम पूरा किया जा रहा है। इसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले के छानबे ब्लाक की आबादी तीन लाख है। ब्लॉक में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षा के लिए 159 प्राथमिक और 60 पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं। कुछ माह पहले प्राथमिक शिक्षकों का गृह जनपद में स्थानांतरण कर दिया गया जिससे जिले में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर कमी हो गई है। शिक्षकों की कमी के चलते ब्लाक के 13 प्राथमिक विद्यालय में बंद चल रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप है। जिले के 73 प्राथमिक विद्यालयों और 11 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी एक-एक शिक्षक ही तैनात हैं। इन एकल शिक्षक वाले विद्यालयों के शिक्षक अगर किसी बैठक में चले गए या अस्वस्थ होने के कारण अवकाश ले लिया तो स्कूल बंद हो जाता है। परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने, शिक्षकोें की कमी दूर करने समेत अन्य दिक्कतों को दूर करने की दिशा में प्रयास नहीं किया जाता है। ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अतरैला, बघेडा कला, बलापुर, भिलौरा, छविनाथपुर, गोनौरा, हरगढ़, जिगना, पूर्व कोट, कटरा, सर्रोई, पटेहरा, कोठरा, कंतित, कोलेपुर, महडौरा में वर्तमान में शिक्षक विहीन हैं। पूर्व माध्यमिक स्कूल अरंगीसरपत्ती, बदेवरा, बरबटा, वैशपुर खैरा, कोलाही, नदिनी, रैपुरी, दुगौली सहित 11 विद्यालय में एक-एक शिक्षक हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय आदमपुर, अकोढी, चतुरिया, गोडसर पांडेय, हरगढ़, बिहसडा खुर्द, बिहसडा कला सहित 73 स्कूलों में एक-एक शिक्षक नियुक्त हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बीईओ प्रभाशंकर पांडेय ने बताया कि ब्लॉक के 160 शिक्षक स्थानांतरित होकर गैर जनपदों में चले गए। उनके स्थान अभी तक नए शिक्षक नहीं मिले हैं। किसी तरह व्यवस्था कर शिक्षक कार्य कराया जा रहा है। ब्लॉक के बंद चल रहे 13 स्कूलों से बगल के शिक्षक को संबद्ध किया गया है। शिक्षकों के आने तक इसी तरह काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed