फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विन्ध्य की धरा पर गंगा में प्रवाहित हुई अटलजी की अस्थियां

विन्ध्य की धरा पर गंगा में प्रवाहित हुई अटलजी की अस्थियां

Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विन्ध्य की धरा पर गंगा में प्रवाहित हुई अटलजी की अस्थियां
गंगा में अटलजी की अस्थियां विसर्जित करने जाती अनुप्रिया पटेल व अन्य नेता
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शनिवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोकप्रिय नेता को खोने का दुख हर एक के चेहरे पर झलक रहा था। बड़ी तादात में अस्थि कलश यात्रा शामिल भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत आम लोग अटल बिहारी अमर रहें का उद्घोष करते जा रहे थे। जगह-जगह लोग अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। लोगों में अस्थि कलश को नमन करने की होड़ सी लगी थी। आलम यह रहा कि फन सिटी से शुरू हुई कलश यात्रा के महज दो किलोमीटर दूर गंगा के नारघाट पहुंचने में दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला आदि नेता पहुंचे थे। कलश यात्रा पहुंचते ही श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। नगर के फन सिटी से दोपहर दो बजे यात्रा शुरू हुई। बीच-बीच में लोग अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। फन सिटी से नारघाट की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है लेकिन यह दूरी तय करने में दो घंटे लग गए। प्रदेश मंत्री व पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्य, अनुराग सिंह, राहुल प्रकाश कोल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि कलश लेकर नारघाट पहुंचे। फूलों से सजे वाहन पर अस्थि कलश रखा गया था। अस्थि कलश यात्रा महंत शिवाला स्थित फन सिटी से शुुरू होकर इमामबाड़ा, बल्ली का अडडा, केबी कॉलेज होते हुए नारघाट पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें का नारा लगा रहे थे। लोगों के अपने हाथों में अटलजी की फोटो, उनकी कविताएं लिखी हुई तख्तियां ले रखी थी। गंगा में अस्थि विसर्जन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने किया। यात्रा में पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार, राबर्टसगंज विधायक भूपेश चौबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गंगा सागर दुबे, लाल बहादुर सिंह, रमेश दुुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, अमित सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, वीरेंद्र प्रताप यादव, अमित सिन्हा, विष्णु सोनकर, कौशल श्रीवास्तव, बृजभूषण सिंह, संतोष गोयल, आशुकांत चुनाहे, प्रदीप सोनकर, बचाउ लाल सेठ, विद्याधर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटलजी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्घांजलि: अरुण सिंह : मिर्जापुर। पूर्व प्रधान मंत्री की अस्थि कलश यात्रा पहुंचने पर महंत शिवाला स्थित एक होटल के लान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि अटलजी के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और देश का चतुर्दिक विकास होगा। अटलजी सभी के प्रिय नेता थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा की अटलजी देश के सर्वमान्य नेता थे। उनके लिए देश हित पहले था। उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया था। देश के ऐसे महान महान नेता की कमी खल रही है, जो शब्दों में बया करना मुश्किल है। अटलजी स्वच्छ और स्वस्थ राजनीति के ध्रुव तारा थे। वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश मंत्री व पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, राज्यमंत्री अनिल राजभर, भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्य सभा सदस्य राम सकल, भगवती चौधरी ने भी देश के विकास और स्वच्छ राजनीति में अटलबिहारी वाजपेयी के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिश्मिता मौर्य, अनुराग सिंह, कौशल श्रीवास्तव, नितिन विश्वकर्मा, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जनों ने अर्पित किया श्रद्धांजलि : चील्ह। क्षेत्र के टेडवा में भदोही-मिर्जापुर की सीमा पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शनिवार की दोपहर एक बजे पहुंचा। यहां पहले से मौजूद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश का स्वागत टेडवा, पुरजागिर बाजार, चील्ह तिराहा, पुराने वाड़ा, शास्त्री सेतु पर किया गया। अस्थि कलश पर भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य रामशकल, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक रमाशंकर पटेल, मालती त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, अनुराग पटेल, विष्णु सोनकर, विनोद पांडेय, रमेश दुबे, मणिशंकर मिश्र ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीे। नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने शास्त्री पुल पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed