फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अंतरजनपदीय जहर खुरान गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

अंतरजनपदीय जहर खुरान गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय जहर खुरान गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
मिर्जापुर। देहात कोतवाली एवं गैपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने जहरखुरानी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक मार्शल गाड़ी, 51 हजार रुपये, दो तमंचा, नशीला पाउडर, चाकू आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ सदर बृजेश तिवारी ने गुरुवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि बुधवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की मार्शल में कुछ अपराधी विंध्याचल से लालगंज की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय करनपुर के पास पहुंची पुलिस टीम ने मार्शल को रोक लिया। उसपर सवार पांच लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचा, एक चाकू, कारतूस, 51 हजार पांच सौ 40 रुपये नगद, 480 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मो. ताजीम पुत्र मीर अहमद निवासी बुछाया जसरा थाना घुरपुर इलाहाबाद, घनश्याम पुत्र हजारीलाल निवासी बैबहरा रामपुर थाना करछना इलाहाबाद, मो. रहमान अहमद पुत्र जमीरूल हक निवासी पुरवा खास औद्योगिक क्षेत्र इलाहाबाद, नियाज अहमद पुत्र अल्ताफ आलम निवासी अमिलिया कोरांव, श्रवण कुमार गौड़ पुत्र गोविंद लाल गौड़ निवासी अमिलिया इलाहाबाद शामिल है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह है जो शहर के व्यस्त स्थानों पर यात्रियों को झांसा देकर मार्शल में बैठा लेते हैं और उन्हें नशीली चाय पिलाने पिला कर लूट लेते हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अबतक मिर्जापुर के कटरा कोतवाली के शीतला मंदिर, टेंगरा मोड़, लालगंज, कछवां, हनुमान, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, ड्रमंडगंज आदि स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed