फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देश में हर तरफ अराजकता का बोलबाला: कांग्रेस

देश में हर तरफ अराजकता का बोलबाला: कांग्रेस

Fri, 10 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
देश में हर तरफ अराजकता का बोलबाला: कांग्रेस
सीखड़। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक से पूर्व कांग्रेसजनों ने खैरा चौराहा स्थित महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद व भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण की। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ज्योति व संचालन देवप्रकाश नारायण पाठक ने की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता दयाशंकर पांडे ने कहा कि अगस्त 1942 को मुंबई में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय कांग्रेस कार्य समिति का अधिवेशन चल रहा था गांधी जी बिना शर्त सत्याग्रह पर आधारित आंदोलन कर संकल्प लेते ही गांधी जी समेत समस्त नेतागण गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने कहा एक अगस्त को भारत में जन क्रांति शुरू हुआ। प्रवक्ता ने कहा आज देश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाओं की अस्मत लूटा जा रहा है, सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतें सिर चढ़कर बोल रही हैं। ऐसे में आज शहीदों के समक्ष सभी कांग्रेस जनों को संकल्प लेकर गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कैलाश नाथ उपाध्याय ने कहा कि आज देश प्रदेश में स्थापित सरकारें लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि आज जरूरत है उनके खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ने की। इस अवसर पर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सूरत, शिव बहादुर सिंह, दिलीप पाठक, रमेश पाठक, अजय सिंह, जयप्रकाश गौड़, माता शंकर सिंह, रविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed