{"_id":"5b3bb3964f1c1b81288b465e","slug":"31530639254-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के पूरा नही होने से ठेका कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के पूरा नही होने से ठेका कर्मचारियों में रोष
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय पर धरना देते ठेकाकर्मी
मिर्जापुर। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर ठेका कर्मचारियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मियों ने मांगों पर महाप्रबंधक की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया।
क्रमिक अनशन पर मंगलवार को विजय बहादुर, तेजभान सिंह, अशोक ग़ुप्ता, जयराम मिश्र और दिनेश तिवारी बैठे रहे। इस दौरान प्रांतीय सचिव जीत लाल मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल विभाग कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। विभाग में करोड़ों रुपये की मजदूरी के घोटाले की जांच होनी चाहिए। जिला सचिव सुरेशचंद्र ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक महज आश्वासन दे रहे हैं। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया है। ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है जबकि ये सुविधाएं देने का आदेश बीएसएनएल के उच्चाधिकारी जारी कर चुके हैं। बीएसएनएल कर्मचारी नयूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे हैं। संचालन सुरेश चंद्र बिंद ने किया। इस दौरान सुनील यादव, चक्रधारी, राजाराम, धीरेंद्र कुमार दुबे, धनेश मौर्य, दयाराम मौर्य, शोभनाथ, जगदीश यादव, राजेंद्र प्रसाद, त्रिभुवन सिंह, मंगलदत्त मिश्र, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।