{"_id":"5b2fd60e4f1c1bf56e8b9b4c","slug":"31529861646-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में की अनियमितता, प्रभारी पर मुकदमा कराया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में की अनियमितता, प्रभारी पर मुकदमा कराया दर्ज
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। वर्ष 2017-18 में धान खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप में क्रय केंद्र प्रभारी मटिहरा विजय शंकर के खिलाफ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर की गई। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी मटिहरा विजय शंकर ने निजी स्वार्थवश नियमों के विरुद्ध इलाहाबाद के दो किसान जगदीश तथा महादेव से 2500 कुंतल धान खरीदा।
जिले में वित्तीय वर्ष 2017-18 में क्रय केंद्रों पर धान खरीद में अनियमितता की पोल धीरे धीरे खुलनी शुरू हो गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मिर्जापुर में हलिया ब्लॉक में पंजीकृत ओम उपभोक्ता सहकारी समिति मटिहरा के क्रय केंद्र प्रभारी विजय शंकर ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा था। जांच में पाया गया कि महिटरा धान क्रय केंद्र पर इलाहाबाद जनपद के कोरांव निवासी जगदीश तथा महादेव ने अपनी जोत जमीन में उत्पादित धान से अधिक धान केंद्र पर बेचा था। निरीक्षण के दौरान मामला संज्ञान पर आने पर जिलाधिकारी इलाहाबाद ने मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के बाद धान खरीद में अनियमितता सही मिलने पर बीते दो जून 2018 को जिलाधिकारी मिर्जापुर को पत्र भेजा। उन्होंने जांच रिपोर्ट में बताया कि दोनों किसानों द्वारा विभिन्न केंद्रों पर लगभग 2500 कुंतल से अधिक धान की बिक्री की गई है, जबकि इनके पास जोत जमीन काफी कम है। इन किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान फर्जी तरीके से किसानों का नाम अंकित करा दिया था। वहीं क्रय केंद्र प्रभारी ने धान खरीद में अपने स्वार्थ के लिए योजना का लाभ किसानों को पहुंचाया। जिलाधिकारी मिर्जापुर अनुराग पटेल के निर्देश के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मानचंद्र ने हलिया थाना में केंद्र प्रभारी मटिहरा विजय शंकर सहित अन्य बिचौलियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया।