फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मझवां विधायक और एसडीएम ने पीड़ितों को दी सहायता राशि

मझवां विधायक और एसडीएम ने पीड़ितों को दी सहायता राशि

Sun, 18 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मझवां विधायक और एसडीएम ने पीड़ितों को दी सहायता राशि
पड़री (मिर्जापुर)। पहाड़ी ब्लाक के दाती गांव में पिछले दिनों अग्निकांड में एक किशोरी समेत पचास बकरियों की झुलसने से मौत हो गई थी। अग्निपीड़ितों को रविवार को मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य व एसडीएम सदर अरविंद चौहान ने पांच लाख 56 हजार रुये का मुआवजा प्रदान किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक प्रकट किया और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दांती गांव में बीते सोमवार को सोहन पाल पुत्र मोहन पाल के मड़हे में आग लग गई थी। इसमें सोहन की पौत्री प्रीति (13) पुत्री सुभाष मड़हे में फंस गई थी जिससे झुलसने से उसकी मौत हो गई थी। सोहन व मोहन की लगभग सौ बकरियां भी जल कर मर गई थीं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर शासन ने अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। रविवार को मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान, तहसीलदार सदर विकास पांडेय आदि ने मृत किशोरी के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और प्रीति के पिता को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं घटना में जलकर मरी बकरियों के मालिक सोहन को 90 हजार और मोहन को 66 हजार का चेक दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी, लेखपाल कमला प्रसाद, समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed