{"_id":"5a871f884f1c1bfe7e8b5e6f","slug":"31518804872-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनरोहालों ने कहा पापा हेलमेट खरीद लो ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनरोहालों ने कहा पापा हेलमेट खरीद लो ना
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई और अमर उजाला के जागरूकता अभियान में स्कूली बच्चे भी सहभागी बने हैं। किड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को पोस्टरों के माध्यम से बड़ों से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग और बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करने की अपील की। बच्चों ने बाइक चालकों को रोक कर हेलमेट लगाने का आग्रह किया। इसका असर पड़ा और राहगीरों ने अगली बार हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाने का वादा किया।
प्यारे पापा हेलमेट खरीद लो ना, जीवन अमूल्य है हेलमेट लगा कर चलें, हेलमेट पहनना जरूरी, ना शौक ना मजबूरी जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए किड्स इंटरनेशनल स्कूल महुअरिया के छात्र और छात्राएं सुबह स्कूल से निकल कर पास में स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक सवारों ने जब बच्चों की भोली अपील सुनी तो शर्मिंदा हुए। यहां बच्चों ने स्लोगन दिखा कर और लोगों से मौखिक रूप से हेलमेट खरीदने और हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की अपील की। बच्चों की अपील का राहगीरों पर गहरा प्रभाव पड़ा। बाइक चालकों ने अगली बार बिना हेलमेट के बाइक न चलाने का बच्चों से वादा किया। स्कूल की शिक्षिकाओं और संचालकों ने इस दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक इमरान खान, सेंटर हेड फरहीन जमाल, नाजनीन खान, साक्षी कुशवाहा, मानसी गुप्ता, सौम्या चतुर्वेदी, हनीफा, आतिया, मंजू, शीला आदि मौजूद रहीं।