फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव को हुआ नामांकन

कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव को हुआ नामांकन

Mon, 12 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में उप चुनाव को हुआ नामांकन
मिर्जापुर। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन हुआ। राजगढ़ के सेमरा बरहो गांव में प्रधान के रिक्त पद के लिए तीन और पटेहरा कला में 13 लोगों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो, प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद के आठ पदों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए नामांकन के बाद आवश्यकता होने पर मतदान 22 फरवरी और मतगणना 24 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत व नगरीय निकाय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव होगा। अधिसूचना के अनुसार 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 15 फरवरी को उम्मीदवार नाम वापसी और प्रतीक आवंटन होगा। जिगना छानबे ब्लॉक में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य बलापुर वार्ड संख्या 130 के लिए सविता देवी पत्नी इंद्र नारायण तिवारी ने नामांकन किया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ग्राम पंचायत बिहसडा खुर्द 12 में भरतलाल तथा गोड़सर सरपत्ती 89 में रेशमा देवी ने नामांकन दाखिल किया है। आरओ लोकेंद्र कुमार व एआरओ अवनीश यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन हुआ। विकास खंड सिटी में कड़ी सुरक्षा में नामांकन हुआ। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन कराया। बताया कि सिरसी बघेल और सिरसी गहरवार दो में वार्ड संख्या 80 के सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए एकमात्र चंद्रकला पत्नी जटाशंकर ने नामांकन किया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अमोई से पुष्पा देवी पत्नी विजय कुमार तथा भरुहना से मनोज कुुमार ने नामांकन किया। विकास खंड राजगढ़ के सेमरा बरहो ग्राम सभा में प्रधान के निधन के कारण रिक्त पद पर उपचुनाव कराया जा रहा है। एआरओ कर्नल अशोक सिंह ने बताया कि उप चुनाव में पूनम देवी पत्नी रामआसरे, विनोद पुत्र रामनरेश, रंभा देवी पत्नी विनोद कुमार ने पर्चा दाखिल कियौ। विकास खंड पहाड़ी में चंदुली, सिंधोरा, नान्हूपुर और तोषवा के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक प्रत्याशियों सहित चार लोगों ने नामांकन किया। विकास खंड पटेहरा कला में बहुती के ग्राम प्रधान पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed