{"_id":"5a07450b4f1c1b9f678bab02","slug":"31510425867-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सिखाई जा रही वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सिखाई जा रही वीडियोग्राफी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पांच दिवसीय वीडियो प्रोडक्शन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कटरा बाजीराव में शनिवार को उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय कुमार पांडेय ने प्रशिक्षण दिया।
उपायुक्त स्वत: रोजगार ने कहा कि यह प्रशिक्षण डीजिटल ग्रीन नामक आंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा दिया जा रहा है । प्रशिक्षण में इलाहाबाद एवम मिर्जापुर की महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जहां एक तरफ गांव में रह रही गरीब महिलाओं को एक नए कौशल निर्माण का अवसर प्राप्त हो रहा है। कहा कि प्रशिक्षण समापन के बाद वीडियो रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न आजीविका हस्तक्षेप एवम स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वीडियों तैयार किया जाएगा ,जिसके माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा ।वहीं दूसरी तरफ योजना के अंतर्गत चल रही विभिन्न कृषि एवं गैर कृषि आधारित आजीविका हस्तक्षेप को भी बल मिलेगा । इस दौरान राज्य मिशन प्रबंधन इकाई के अजय, मिशन प्रबंधक दशरथ मिश्रा, ब्लॉक प्रबंधक गौरव धुरिया एवं प्रदीप महतो आदि ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को फील्ड में वीडियो प्रोडक्शन कराया गया।