{"_id":"598ca5324f1c1b7b188b4775","slug":"31502389554-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के क्षेत्र में चल रहे 16 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के क्षेत्र में चल रहे 16 स्कूल
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। विकास खंड सीखड़ में बिना मान्यता के ही स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की बजाए शिक्षा विभाग मौन है। वहीं अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
विकास खंड सीखड़ में संचालित अमान्य स्कूलों का चिन्हांकन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने किया था, उन्होंने क्षेत्र में चल रहे 16 विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए बंद करने का निर्देश दिया था। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालकों को एक सप्ताह में विद्यालय बंद करते हुए लिखित सूचना कार्यालय को देने का निर्देश दिया था।
उनके स्थानांतरण होने के बाद एक बार फिर ब्लॉक में अमान्य स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। बीईओ के स्थानांतरण के बाद आज तक न तो विद्यालय बंद हुए और न ही किसी विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। फर्क बस इतना पड़ा की एक दो विद्यालयों ने अपना नाम हटवा दिया है। जबकि जिलाधिकारी द्वारा अमान्य स्कूलों का संचालन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया था। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सीखड़ महेंद्र सिंह का कहना है कि सभी विद्यालय संचालकों को अपने अपने विद्यालय का मान्यता कराने का निर्देेश दिया गया है।