{"_id":"5986117c4f1c1b234c8b4789","slug":"31501958524-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चला लोगों को स्वच्छता को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चला लोगों को स्वच्छता को किया प्रेरित
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की अगुवाई नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने किया। अभियान कचहरी से शुरु हुआ जो जिला पंचायत तिराहा, रमईपट्टी, पेट्रोल पंप तिराहा, घोड़े शहीद, मोर्चाघर तक चला।
सफाई अभियान के तहत दूकानदारों की जांच भी किया गया और दूकानों में मौजूद पालीथिन को भी नगर मजिस्ट्रेट ने जब्त कराया। लोगों को दूकानों और घरों के पास कूड़ा दान रखने के लिए प्रेरित किया। ईओ ने कहा कि नगरवासी कूड़ा को सफाई कर्मचारी के वाहन में ही डालें। साथ ही कूड़ेदान का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठने के बाद फेंकने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, विपिन चौधरी, दिनेश शर्मा, करन, महेश, अलीजान आदि मौजूद रहे।