{"_id":"595be14a4f1c1be71c8b4783","slug":"31499193674-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से बढ़ी मुश्किल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विन्ध्याचल। मां के धाम आने के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धाम में प्रवेश के लिए तीन रेलवे पुल हैं, बारिश के बाद जिनके नीचे पानी भर गया। इससे वाहनों को निकलना मुश्किल हुई। कम बरसात में ही दूधनाथ चुंगी रेलवे अंडर पास में कमर तक पानी भर गया था। वाराणसी , भदोही, चंदौली और गोपीगंज की ओर से आने वाले श्रद्धालु शास्त्री सेतु के नीचे से हो कर दूधनाथ चुंगी अंडर पास के नीचे से होते हुए विंध्य धाम पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि वाहन सवार मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग से हो कर विन्ध्यधाम पहुंचना चाहते हैं तो बारिश के दिनों में नटवां रेलवे क्रासिंग के पास जल भराव के कारण नहीं निकल पाते हैं। पिछले रविवार को यहां एक वाहन पानी में फंस गया था जिसके चलते जाम लग गया था। यही स्थिति पटेगरा नाला और रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे की भी है। इसकी वजह से वाहन सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यहां स्थिति बेहद खराब हो जाती है। हल्की बारिश में तो वाहन किसी प्रकार निकल जाते हैं लेकिन भारी बारिश के समय स्थिति विकट हो जाती है। दूधनाथ चुंगी रेलवे अंडर पास और नटवां रेलवे पुल के नीचे तो जल भराव के चलते वाहन बंद हो जाते हैं जिससे लोगों को पानी में उतर कर वाहनों को धक्का मार कर बाहर निकालना पड़ता है। ऐसे में वाहन स्वामियों और भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन