फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ईद के मद्देनजर नगर के बाजारों में छाई रौनक

ईद के मद्देनजर नगर के बाजारों में छाई रौनक

Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ईद के मद्देनजर नगर के बाजारों में छाई रौनक
विज्ञापन

मिर्जापुर। ईद के मद्देनजर नगर के प्रमुख बाजारों में रविवार की देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। रेडिमेड परिधानों की दूकानों सहित जूता-चप्पल की दूकानों पर लोग डटे रहे, वहीं सड़क की पटरियों पर सजी तरह-तरह के स्वादिष्ट सेवईं एवं खोवा के भी दूकान ग्राहकों से पटे रहे।पर्व में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, ग्राहकों द्वारा इसका खास ध्यान दिया जा रहा था।

ईद की खरीदारी करने के लिए नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के बाजारों में देर रात तक ग्राहकों का रेला लगा रहा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजारों में चहल-पहल व बिजली की रोशनी की जगमगाहट इस कदर रही कि लग ही नहीं रहा था कि रात है या दिन। बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़ देख ऐसा महसूस हो रहा था कि मंहगाई हवा हो गई। रेडिमेड परिधानों की दूकानों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बच्चों ने अपने मनपसंद के कपड़ों को खरीदा, वहीं जूता-चप्पल की दूकानों से भी खरीदारी की। ईद पर सेवइयां बनान के लिए लोगों ने खोवा-मेवा सहित तरह-तरह की सेवईयों को भी खरीदा। ईद पर अतिथियों के स्वागत में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, जिसको लेकर मुस्लिम बंधुओं ने पर्व से संबंधित वह सभी वस्तुओं को खरीदा जो उन्हें जरूरत थी। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, गुड़हट्टी बाजार, संकटमोचन रोड, मुकेरी बाजार, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, संगमोहाल, पक्काघाट सहित कई अन्य बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ के चलते नगर के कई मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। नगर के प्रमुख बाजारों में स्थित दूकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ देखकर दूकानदार भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed