फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 lakh stolen from house and mobile shop in mirzapur

मिर्जापुर में चोरों का धावा: मकान और मोबाइल की दुकान से 30 लाख की चोरी, 170 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप समेत कीमती सामान गायब

Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
सार

मोबाइल की दुकान का बुधवार की रात दरवाजा तोड़कर चोर दुकान से 170 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप, 30 हजार नकदी समेत लगभग 20 लाख का सामान उठा ले गए।

विज्ञापन
30 lakh stolen from house and mobile shop in mirzapur
demo pic

विस्तार

मिर्जापुर जिले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड स्थित मोबाइल की दुकान का बुधवार की रात दरवाजा तोड़कर चोर दुकान से 170 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप, 30 हजार नकदी समेत लगभग 20 लाख का सामान उठा ले गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई जानकारी न मिल सके इसके लिए चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ में ले गए। वहीं जंगीरोड पर स्थित बंद पड़े एक मकान से भी 10 लाख का गहना चोरी का मामला सामने आया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार और मकान मालिक ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस चोरी की दोनों वारदातों की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी कॉलोनी निवासी निर्मल केसरवानी की जंगी रोड पर मोबाइल शोरूम व रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह वह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात आस-पास के मकान से होकर चोर दुकान की छत पर पहुंचे। छत का दरवाजे के पास की ईंट निकालकर दरवाजा खोलकर चोर नीचे पहुंचे। नीचे आने पर दुकान के पीछे के दरवाजे को तोड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान से लगभग 170 नए स्मार्टफोन, रिपेयरिंग के लिए आए 20 फोन, दो लैपटॉप, 30 हजार नकदी चोरी कर ले गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। चोर सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हुए होंगे, इसलिए पुलिस से बचने के लिए डीवीआर भी साथ ले गए। सुबह पड़ोसियों ने छत पर ईंट गिरी होने पर देखा तो छत का दरवाजा खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक निर्मल केसरवानी पहुंचे तो देखा दुकान में सारा सामान बिखरा था। दुकान मालिक ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मंडी चौकी और कटरा कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। निर्मल केशरवानी ने बताया कि नगदी और फोन मिलाकर लगभग 20 लाख की चोरी हुई है।

उधर, मनोज केशरवानी का मकान जंगीरोड पर है। जंगीरोड पर नाली निर्माण के चलते वह परिवार के साथ लोहंदी स्थित मकान में रहने चले गए थे। बुधवार की रात चोर छत के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा और आलमारी तोड़कर उसमें रखा 10 लाख का आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा टीवी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। छानबीन में घर से कुछ दूर यह सामान रखा पाया गया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

मुकदमा दर्ज कर चोरी की छानबीन की जा रही है। पुलिस की टीमों को जांच में लगाया गया है। जल्द चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। - प्रभात राय, सीओ सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed