फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3 migrants going from Mumbai to Bihar died in road accident in mirzapur

मुंबई से बिहार जा रहे प्रवासी सड़क किनारे कर रहे थे आराम, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, तीन की मौत

Fri, 22 May 2020 09:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 22 May 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
3 migrants going from Mumbai to Bihar died in road accident in mirzapur
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

मुंबई से इनोवा कार से लौट रहे बिहार निवासी सात प्रवासी मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव में पटरी के बगल में वाहन खड़ा कर सो रहे थे। इसी बीच गुरुवार रात लगभग तीन बजे एक डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। एक की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


राजमार्ग संख्या सात से बिहार निवासी सात प्रवासी इनोवा गाड़ी किराए पर लेकर मुंबई से घर वापस जा रहे थे। वे जैसे ही लालगंज पहुंचे थे कि ड्राइवर ने बसही स्थित एक मठ के सामने पटरी के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। उसके बाद सात में से तीन लोग जमीन पर चादर फैलाकर सो गए और चार लोग गाड़ी में ही सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन बजे एक निर्माण कंपनी का डंपर पत्थर लादकर कैंप कार्यालय लालगंज से बसही की ओर जा रहा था। तभी एकाएक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे सो रहे इन प्रवासियों को रौंद दिया। उनकी चीखें सुनकर मठ के लोग जाग गए। बिहार के गोपालगंज फैजुल्लापुर खोमारी गांव निवासी राजू सिंह (26) व सौरभ कुमार (23) सहित एक अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


गंभीर रूप से घायल बिहार के ही गोपालगंज खोमारी बैंकुठपुर निवासी अमित सिंह की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वैशाली बाड़ी बराही राजापार्क गांव के विशाल कुमार, रोहित, विक्रम कुमार व फैजुल्लापुर के मुन्ना सिंह गाड़ी में रहने के कारण बाल-बाल बच गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed