फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   29 quintals of plastic cleared in four days; waste to boost village earnings.

Mirzapur News: चार दिन में 29 क्विंटल प्लास्टिक की सफाई, कचरे से बढ़ेगी गांवों की कमाई

Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
29 quintals of plastic cleared in four days; waste to boost village earnings.
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान’ में महज चार दिनों में 809 ग्राम पंचायतों से 29 क्विंटल छह किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया है। इसे छानबे ब्लॉक के गोपालपुर के वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में इसके दाने तैयार किए जाएंगे। इसे आय के स्रोत के रूप में बदला जाएगा। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, वहीं ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

जिले में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और गांवों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से छह जून से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों और ग्रामीणों की सहभागिता से घरों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, तालाबों और धार्मिक परिसरों के आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने बताया कि छह से नौ जून के बीच जिले के सभी विकास खंडों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को ब्लॉक स्तर पर संग्रहित करने के बाद गोपालपुर स्थित वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वैज्ञानिक तरीके से इसका प्रसंस्करण कर प्लास्टिक ग्रेन्यूल (दाने) तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग विभिन्न उत्पादों के निर्माण में किया जा सकेगा।
इसमें हलिया ब्लॉक से सर्वाधिक 405 किलोग्राम, पटेहरा से 384 किलोग्राम और राजगढ़ से 377 किलोग्राम प्लास्टिक जुटाया गया। इसके अलावा जमालपुर से 320.5 किलोग्राम, नरायनपुर से 303 किलोग्राम, सिटी ब्लॉक से 254 किलोग्राम, लालगंज से 181 किलोग्राम, छानबे से 152 किलोग्राम, सीखड़ से 147 किलोग्राम, मझवां से 140 किलोग्राम, कोन से 130 किलोग्राम तथा पहाड़ी ब्लॉक से 112 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed