फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   26 sample sent, waiting for report of woman's husband

26 का भेजा गया सैंपल, महिला के पति का नहीं आई रिपोर्ट

Tue, 12 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
26 sample sent, waiting for report of woman's husband
मिर्जापुर। जिले से मंगलवार को 26 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। इसमें पड़री और लोहंदी शेल्टर होम में रखे गए संदिग्ध है। बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुई महिला के पति की रिपोर्ट मंगलवार को भी नहीं आई। महिला के पुत्र और देवर के संक्रमित पाए जाने के कारण उसके पति की रिपोर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार को भी बाहर से आने वाले लोगों को सिलसिला जारी रहा। सभी को पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में जांच किया गया।
विज्ञापन

जिले से अब तक 658 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 521 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 15 सैंपल वाराणसी लैब और बाकी प्रयागराज मेडिकल कालेज लैब में लंबित है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रिपोर्ट सात मई को संक्रमित हुई महिला के पति का है। महिला के संक्रमित होने के बाद उसके दो पुत्रियों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई। उसके परिवार के छह लोगों का सैंपल भेजा गया था। उसमें उसके पुत्र और देवर का रिपोर्ट पाजिटिव और उसके परिवार के दो सदस्यों का रिपोर्ट निगेटिव आया। अभी उसके पति और दूसरे देवर की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में इस समय कोरोना के छह मरीज भर्ती है। इसमें मिर्जापुर के चार, भदोही और सोनभद्र एक-एक है। भदोही के युवक की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आने पर मंगंलवार को दोबारा सैंपल भेजा गया। उसका दूसरा सैंपल निगेटिव आने पर उसकी छुट्टी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आईसोलेशन में छह पाजिटिव - महिला, महिला का पुत्र, उसका देवर, मुंबई से लौटा युवक, भदोही का युवक, सोनभद्र से आया युवक।
क्वारंटीन किए गए-42 - ( लोहंदी शेल्टर होम में)
.................
पत्नी व बच्चों को गुजरात छोड़कर लौटा, ससुर ने दी तहरीर
हलिया। थाना क्षेत्र बैधा गांव निवासी जितेंद्र नाथ मुखर्जी ने थाने में अपने दामाद केखिलाफ तहरीर देकर पुत्री और उसके बच्चों को को गुजरात के अंकलेश्वर में छोड़कर चले आने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी से आठ वर्ष पूर्व हुई थी। बेटी को एक पुत्र व एक पुत्री है। चारो लोग गुजरात के भरौच जिला के अंकलेश्वर में रहते थे। बेटी व उसके बच्चों को दामाद एक सप्ताह पहले राशन आदि का बिना प्रबंध किए ही छोड़कर घर चला आया। जिसके चलते बेटी व उसके बच्चों के सामने खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जितेन्द्र नाथ ने दामाद के द्वारा लाक डाउन में बेटी व उसके बच्चों की खाने पीने व पैसे आदि की व्यवस्था किए बिना ही घर चले आने पर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed