{"_id":"618d51b24b5b6a7c747d9299","slug":"22-trucks-seized-in-overload-11-lakh-36-thousand-will-be-recovered-mirzapur-news-vns622050144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड में 22 ट्रकों सीज, 11 लाख 36 हजार की होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड में 22 ट्रकों सीज, 11 लाख 36 हजार की होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर खान अधिकारी केके राय, खनन निरीक्षक अशीष द्विवेदी व चर्वेक्षक ने संयुक्त रुप से बुधवार की रात को विभिन्न मार्गो पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड 22 ट्रक को पकड़कर सीज किया गया। इसमें पांच वाहन खराब होने पर उनके आनलाइन जुर्माना जमा कराया गया।
विशेष जांच टीम ने अहरौरा थाना क्षेत्र में पांच वाहन, अदलहाट थाना क्षेत्र में चार वाहन, लालगंज थाना क्षेत्र में छह वाहन, पुलिस चौकी मंडी समिति में तीन वाहन, पुलिस चौकी टेढ़वा में दो वाहन, पुलिस चौकी बेलन बरौधा में एक वाहन, करनपुर चौकी में एक वाहन को सीज कर खड़ा कराया गया। खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि पांच वाहन थाना क्षेत्र में जगह न होने व मौके पर वाहन खराब हो जाने के कारण आनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। शेष 17 वाहनों को जिलाधिकारी की के अग्रिम आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। वाहन स्वामियों के साथ नियमानुसार देय खनिज की रायल्टी, खनिमुख मुल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उप खनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन 25 हजार शास्ति की वसूली अलग से की जाएगी। सीज किए गए वाहन से 11 लाख 36 हजार राजस्व की वसूली होगी।