फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 days left in Navratri, there is a pit at every second step on the roads leading to Vindhyadham

Mirzapur News: नवरात्र में 22 दिन शेष, विंध्यधाम जाने वाले रास्तों पर हर दूसरे कदम पर गड्ढा

Mon, 01 Sep 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
22 days left in Navratri, there is a pit at every second step on the roads leading to Vindhyadham
विंध्याचल जाने वाले सीसी रोड पर हुआ गड़्ढा। स्रोत- संवाद
विंध्याचल। विंध्यधाम कॉरीडोर बनने के बाद से मंदिर की व्यवस्था में पहले से सुधार तो हुआ है। सुविधा और सहुलियत मिली तो मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय हों या बाहरी श्रद्धालुओं के लिए इस बार सड़क के गड्ढे परेशानी का कारण बन सकते हैं। विंध्यधाम जाने वाली सभी सड़कों पर हर दूसरे कदम पर गड्ढा है।
विज्ञापन

22 सितंबर से नवरात्र मेला प्रारंभ होगा। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की जुटान होगी। सबसे अधिक पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। बारिश के बाद तो सड़कों पर गड्ढों की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूधनाथ तिराहे से बंगाली चौराहे तक की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। इस सड़क पर हर दूसरे कदम पर गड्ढा है। कुछ ऐसा ही हाल कंतित मजार से बंगाली चौराहे तक के एक किलोमीटर मार्ग का है।
इस सड़क के गड्ढों में गिट्टी-मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क के दाहिने पटरी पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अटल चौराहे से देवरहा हंस बाबा आश्रम चौड़ीकरण के लिए 7.6 किलोमीटर सड़कों को खोदकर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।
अटल चौक से लेकर रेनबो पब्लिक स्कूल तक की सड़क को 80 फीट चौड़ीकरण किया जाना है।
रेनबो पब्लिक स्कूल से लेकर देवराहा बाबा आश्रम के आगे तक सड़कों की चौड़ाई 22 फीट होनी है। सड़क बनाने के लिए कई महीने पहले खोदाई कर गिट्टी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।

बंगाली चौराहे से लेकर शिवपुर राम गया घाट जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। कुछ जगहों पर गिट्टी-मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़क जगह-जगह धंस रही है। पुरानी वीआईपी मार्ग से पटेगरा नाला तक सड़क क्षतिग्रस्त है। बंगाली चौराहे से सीएचसी होते हुए जो अटल चौराहा को जोड़ती है।
इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। यह सड़क भी गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed