फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीं

बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीं

Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीं
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के दर्जियान वार्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर पंचायत के क्रिश्चिएन स्कूल, गांधी विद्यालय इंटर कालेज, राजकीय कन्या विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे व दर्जनों दिव्यांग शामिल हुए। बच्चों ने कागज की पत्तियों पर सारे काम छोड दो पहले वोट दो जैसे स्लोगन लिख कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैैैली रवाना किया। रैली की अगुवाई नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। लोक गायक मटुक मधुर ने अपने गीत से नगर के लोगों को जागरूक किया। एसडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को मतदान होना है। इसमें शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों से मतदान कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गयी है। अबकी बार दिव्यांगजनों व वृद्धों को मतदान के लिए कतार नहीं लगानी होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को व्हील चेयर व एक सहयोगी मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बच्चों और दिव्यांगजनों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों से सीख लेकर अन्य नागरिक भी मतदान के लिए आगे आएं और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रहे जन जागरूकता आंदोलन का हिस्सा बनें। वही गायक कलाकार मटुक मधुर ने विभिन्न फिल्मी गानों के माध्यम से लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया। कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव है ,चुनाव देश के विकास के लिए है, देश की खुशहाली के लिए है। इसका सभी को हिस्सा बनना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। रैली में नायब तहसीलदार संतोष कुमार, लेकपाल शेषमणि ,दिलीप कुमार, मनोज राय,रेखा सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शीव कुमार त्यागी, राजकुमार, अभीलासा सिंह, राम फेर वर्मा, रामबली, काशी नाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed