फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अबूझ परिस्थितियों मे लगी आग, 26 बीघे गेहूं की फसल जली

अबूझ परिस्थितियों मे लगी आग, 26 बीघे गेहूं की फसल जली

Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अबूझ परिस्थितियों मे लगी आग, 26 बीघे गेहूं की फसल जली
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम आग लगने से दर्जनों किसानों की करीब 26 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद भी आग काबू में नहीं हो पाई। ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची जिस पर किसानों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के समीप कूड़े के ढेर में फेंकी गई आग व उसकी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। एकाएक धू-धू कर जल रही गेहूं की फसलों से निकलती लपट को देखकर किसान आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी और लाठी लेकर दौड़ पड़े। जलती गेहूं की फसलों पर पानी डालकर और हरे पेड़ों की टहनियों से पीट-पीट कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा अगलगी की सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस एवं राजगढ़ चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने अगलगी से प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। अगलगी से भवानीपुर गांव निवासी विजयी यादव, बिंदु यादव, मंगरु यादव, सोनू यादव, मनी यादव,हरिहर यादव, चौथी यादव, लाले यादव, हीरामन कोल, अभिषेक पटेल, मस्तु यादव, भगवानदास, रामवृक्ष, लाल बहादुर हरिजन, रामबाबू व आलोक पटेल की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed