{"_id":"5c99219fbdec22143356d1ae","slug":"21553539487-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर के रहस्य जाल में उलझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादूगर के रहस्य जाल में उलझे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी कोतवाली के पीछे गुदड़ी में तीन दिवसीय भड़ई का कार्यक्रम जादू व नाटक के मंचन के साथ रविवार की रात संपन्न हुआ। इस दौरान कलिके ताड़कासुर संग्राम का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आगाज जादूगर रतन कुमार ने अपने जादू के माध्यम से भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर भी जादू प्रस्तुत कर किया और खूब वाहवाही लूटी।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक किया इसी तरह तमाम सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों को प्रचारित व प्रसारित किया। प्रेम क्लब के पदाधिकारी गण ने जादूगर रतन कुमार को सम्मान चिन्ह देकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का आरंभ भारत माता की प्रार्थना से हुआ। ताड़कासुर संग्राम काफी आकर्षक रहा। इस अवसर पर ऐसे कलाकारों को भी सम्मानित किया गया जो काफी समय तक मंचन में लगे रहे। सीताराम कसेरा, नितिन कसेरा, अनिल हंसमुख, शंभू चित्रकार, श्रीनिवास, श्री संत, मोनू सैनी, जमुना निषाद, पंकज कसेरा सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।