{"_id":"5c59dbd7bdec22737b7b805b","slug":"21549392855-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक नगर रहा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक नगर रहा जाम, राहगीर परेशान
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूरा नगर मंगलवार को जाम के झाम से जूझता रहा है। राहगीर, छात्र छात्राए, कर्मचारी समेत अन्य लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान रहे। सिविल लाइन से लेकर तहसील चौराहे तक और कचहरी से लेकर वासलीगंज तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। उधर, घंटाघर से त्रिमुहानी और मुकेरीबाजार से शास्त्रीपुल तक वाहन जाम में फंस रहे। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम होने से नगरवासी परेशान हो गए। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह और शहर कोतवाल मनोज सिंह ने वाहनों को गली और अन्य रूट से निकलवाकर जाम खुलवाया।
बता दें कि नगरीय इलाके की सड़कें संकरी होने और पटरियों को अतिक्रमण कर लिए जाने के चलते नगर में लगातार लग रहे जाम से आम जनता को निजात नहीं मिल पा रहा है। हर सड़क पर आए दिन जाम लग रहा है। जिसमें फंसकर यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार के दिन भी कुछ ऐसा ही रहा। पूर्वाहन 11 बजे के बाद अचानक पुलिस लाइन रोड पर भारी संख्या में चार पहिया वाहन समेत अन्य वाहन पहुंच गए। जिससे सिविल लाइन से लेकर पुलिस लाइन तक सड़क जाम हो गई। इधर सिविल लाइन तिराहे से घंटाघर और वासलीगंज तक वाहनों के पहिए थम गए। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी हो गई। इससे छात्र छात्राओं को लेकर स्कूल वाहन भी पहुंच गए। इसके चलते जाम की स्थिति और भयावह हो गई। कोई भी यात्री एक कदम नहीं चल पा रहा था। हर कोई जल्द से जल्द जाम खुलने की आस लिए घंटों खड़ा रहा। जाम इतना भीड़ रहा कि छात्र छात्राएं पैदल तक आगे नहीं बढ़ पा रही थी। देखते ही देखते ही सिविल लाइन से स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, घंटाघर रोड, त्रिमुहानी रोड, इमामबाड़ा रोड, संगमोहाल रोड, गिरधर का चौराहा रोड आदि सड़के जाम हो गई। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने छोटे वाहनों और बाइकों को गली और कालोनियों से मोड़कर जाम को खुलवाया। करीब पांच घंटे बाद जाम से लोगों को निजात मिल पाया।