{"_id":"5c2bb159bdec2256fd70fce5","slug":"21546367321-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय कोटार धाम मेंले की तैयारियां हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय कोटार धाम मेंले की तैयारियां हुई पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। कोटार धाम में पूसी तेरस के पर्व पर लगने वाले दो दिवसीय मेले जुटने वाले श्रद्घालुओं को देखते हुए व्यवस्थाएं चुस्त व दुरुस्त कर ली गई हैं। अदवा नदी के मध्य में स्थित सदियों से विराजमान शिव भोले के दरबार में गुरुवार तथा शुक्रवार को दर्शन व पूजन किया जाएगा।
प्राचीन परंपरा के अनुसार क्षेत्रीय व दूरदराज से आए शिवभक्त भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर बेल पत्र, भांग व धतूरा चढ़ा कर अपनी मनौती को पूरा करते हैं। जलाभिषेक के बाद माता पार्वती व शिव का गठबंधन करते हैं। दूरदराज से आए भक्तों को उबड़ खाबड़ रास्ते से दो किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर कोटार नाथ धाम का मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक तथा सांसद इस सड़क को बनवाने व काम लगवाने का आश्वासन तो दिया था लेकिन सड़क बनना तो दूर गड्ढायुक्त मार्ग का संबंधित विभाग ने स्थलीय निरीक्षण भी नहीं किया। ऐसी स्थिति में गड्ढायुक्त सड़क से चलकर भोलेनाथ दरबार तक पहुंचेंगे। थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय का कहना है कि कोटार धाम मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय पुलिस के अलावा बाहर से भी फोर्स मंगाई गई है।