फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तहसीलो में पुराने पेंशन बहाली मांग को लेकर आंदोलित रहे कर्मचारी

तहसीलो में पुराने पेंशन बहाली मांग को लेकर आंदोलित रहे कर्मचारी

Thu, 30 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तहसीलो में पुराने पेंशन बहाली मांग को लेकर आंदोलित रहे कर्मचारी
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने बुुधवार को जनपद के तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

चुनार: पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले तहसील मुख्यालय पर बुधवार को नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, सीखड ब्लाक से भारी संख्या में पहुंचे कर्मचारी शिक्षक और अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना कर्मचारी हित में है और कर्मचारी सरकार के एक अंग है। धरना प्रदर्शन के दौरान अमीन संघ के जिलाध्यक्ष मंगला सिंह,लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षक सुधीर कुमार, सुशील कुमार, श्रीप्रकाश कंचन विश्वकर्मा, गिरजा देवी ममता आदि प्रमुख मौजूद रहे। मड़िहान में भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नियाज उल्ला खां की अध्यक्षता में संयुक्त कर्मचारी संघ बुधवार को मड़िहान तहसील परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन व कार्य का बहिष्कार किया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांग नही मानती है तो आंदोलन और उग्र होगा। कहा यदि सरकार कर्मचारियों की बात नही मानी तो कार्यालयों में ताला लटकेगा। प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपोश सिंह, अनिल सिंह, अशोक कुमार मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, सत्य तिवारी, गुलाब चंद, विद्या शंकर, शुशील,शिवाली, मधु यादव, बीना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed