फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्यासे मरने को मजबूर हो गए है भटवा की पोखरी के लोग

प्यासे मरने को मजबूर हो गए है भटवा की पोखरी के लोग

Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्यासे मरने को मजबूर हो गए है भटवा की पोखरी के लोग
मिर्जापुर। भटवा की पोखरी के लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली पानी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि महीनों से लोगों के घरों के बिजली पानी का कनेक्शन जिला प्रशासन द्वारा काट दिया गया है। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में जीवन जीने को मजबूर है। बिजली नहीं आने से एक एक बूंद पानी के लिए लोग परेशान है। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब प्यासे मरने को मजबूर हो गए है।
विज्ञापन

भटवा की पोखरी के लोगों ने जिला प्रशासन से कहा कि कोर्ट के आदेश पर अगर बिजली पानी कनेक्शन काटा गया है तो उनको टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए। जिससे लोग प्यासे न रह सके। बिजली नहीं होने से मलेरिया समेत अन्य बीमारी की चपेट में लोग आ रहे है। कहा कि मोहल्ले में सैंकड़ों लोग रहते हैँ। जिने बेघर करने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो यह लोग कहा जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम कहा कि प्रशासन कोई न कोई रास्ता निकाले जिससे उनको बेघर नहीं होना पड़े। मांग करने वालों लोगों में पान कुमारी गोड़, अजय कुमार, विनोद गौड़, शिवानी, छोटू पटेल, सुरेंद्र, शुभम, खुशबू, संदीप, महेंद्र, अक्षय यादव, अभिषेक यादव, अंकित, अनुराज, विष्णु, विमला देवी, प्रिंस, रानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed