{"_id":"5b82fcf542c792463b3b5fff","slug":"21535311093-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले के कार्यकर्ता 31 को निकालेंगे न्याय मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले के कार्यकर्ता 31 को निकालेंगे न्याय मार्च
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा की संयुक्त बैठक रविवार को जिला कार्यालय रामबाग में हुई। जिसमें एसपी द्वारा खेत मजदूर सभा की जिलाध्यक्ष जीरा भारती धमकी दिए जाने की निंदा की गई। एपवा के जिला सचिव शांति कोल ने कहा कि हलिया में दलितों पर हमला के बाद भी कार्रवाई नही हो रही है। कहा कि संगठन न्याय के लिए 31 अगस्त को न्याय मार्च निकालेगा। इस दौरान रीता जायसवाल, राधिका, तेतरा, रानी कोल, रजनी गोड, मंजू आदि ने विचार व्यक्त किया। इसी प्रकार अदलहाट क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित किसान महासभा के जिला सचिव भक्त प्रकाश श्रीवास्तव आवास पर अखिल भारतीय किसान महा सभा चुनार तहसील स्तरीय बैठक हुई। बैठक में 10 अगस्त को हलिया थाना क्षेत्र के कोलहा गांव में दलितों पर हुए बर्बर हमले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि 25 अगस्त को खेत मजदूर सभा मिर्जापुर की जिलाध्यक्ष एवं माले की राज्य कमेटी सदस्य कामरेड जीरा भारती व जिला कमेटी सदस्य आशा राम भारतीय एसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने उल्टे जीरा पर गरीबों का मन बढ़ाने का आरोप लगाया। अंत में निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त को मिर्जापुर में होने वाले रैली में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ पूरे जोर शोर से हिस्सा लेंगे। बैठक में ओम प्रकाश पटेल जिला उपाध्यक्ष, सोमारु पटेल, अमरेश पटेल, पारस पटेल, राज कुमार पटेल, मु0 जब्बार, ओम प्रकाश भारतीय, धर्मेंद्र पटेल, शमशेर पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन