फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रेलवे पुल के नीचे भरा पानी 10 किलोमीटर का चक्कर काट रहे राहगीर

रेलवे पुल के नीचे भरा पानी 10 किलोमीटर का चक्कर काट रहे राहगीर

Sun, 26 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे भरा पानी 10 किलोमीटर का चक्कर काट रहे राहगीर
राजगढ़। मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर बने अंडर ग्राउंड रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया है जिससे लोग परेशान हैं। लोगों नगर में पहुंचने के लिए दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल ले जाने में हो रही है। स्कूली बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बचने के लिए केंद्र सरकार ने क्षेत्र के तीन स्थानों पर अंडर ग्राउंड रेलवे पुल का निर्माण करा दिया है। पुल के ऊपर टिन शेड की व्यवस्था न होने के कारण बरसात का सारा पानी सीधे पुल के नीचे पहुंच रहा है। पुल के नीचे हुए जलभराव होने से छात्रों, किसानों व मरीजों को दस किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में रेलवे लाइन के उत्तर तरफ चालीस गांवों के लोग मुख्य बाजार के संपर्क से वंचित रह जा रहे हैं। कोई भी चार पहिया, दोपहिया वाहन पुल के नीचे से आरपार नहीं हो पा रहा है। सब्जी मंडी तक किसानों की सब्जियां तक नहीं पहुंच पा रही हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के भीटी, दरवान, भवानीपुर, तालार, रामपुर 38, दुबेपुर, चौखड़ा, रामपुर पहाड़ी, भागलपुर, तिलियापुर, धनसीरिया, भगवानपुर, सतना, नैडीहवा, निकरिका, पिपरवार के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अंडरग्राउंड बने रेलवे पुल के ऊपर टीन शेड की व्यवस्था करते हुए जलनिकासी की मांग की है।
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड पुल निर्माण से बढ़ी मुसीबत : पड़री। क्षेत्र में नवनिर्मित रेल मार्ग पर हो रहे पुलियों के निर्माण से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेल मार्ग के उत्तरी हिस्से पर बसे दर्जनों गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। पहाड़ी विकास खंड के पड़री चांदलेवा मार्ग, उसरहवा-कठिनई मार्ग, डगमगपुर-नेवढ़िया मार्ग, मोहनपुर-कनौराघाट मार्ग, भरपुरा-देवाही व अघवार पैड़ापुर मार्ग पर दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। मार्ग पर बन रहे पुलिया के नीचे दो से पांच फीट तक जलभराव बना हुआ है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कार्यदायी संस्था के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed