{"_id":"5b75d2e742c7921d31569169","slug":"21534448359-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदाचार के नियमों का पालन करे तो वह स्वस्थ रह सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदाचार के नियमों का पालन करे तो वह स्वस्थ रह सकता
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से चिकित्सा विज्ञान के पितामह महर्षि चरक की जयंती जंगीरोड स्थित भगवती रेजीडेंसी में बुधवार को मनाई गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. सतीश मौर्य, डा. डीएल श्रीवास्तव, डा एलएम सिंह, अध्यक्ष डा. अनूप कसेरा ने भगवान धनवंतरि एवं महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरुआत की। डा. अनूप कसेरा ने कहा कि चरक आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात हैं। भावप्रकाश संहिता के अनुसार नाग पंचमी के दिन इनका जन्म हुआ था। उपाध्यक्ष डा अरविन्द श्रीवास्तव ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। डा. अवनीश पांडेय ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में आचार्य चरक के योगदान के बारे में बताया। कहा कि आम मनुष्य चरक संहिता में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं सदाचार के नियमों का पालन करे तो वह स्वस्थ रह सकता है। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डा मनोज सिंह, सह सचिव डा सीएल बिन्द, डा केसी वर्मा, डा विनीत द्विवेदी, डा संजय मौर्या, डा आलोक पाण्डेय, डा. राजेश मौर्या, डा. एके सिंह, डा केके सिंह, डा शेख राजा, डा विश्व दीपक, डा अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।