{"_id":"5b6c8a2f4f1c1b49778b6fdd","slug":"21533839919-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी क्षय रोग से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी क्षय रोग से बचाव की जानकारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद मिर्जापुर को क्षय रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य राजगढ़ क्षेत्र के मड़िहान तहत दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में अभियान चलाया गया। छात्राओं को क्षय रोग जैसे भयानक बीमारी के विषय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में राजगढ़ के एसटीएस अजीत कुमार द्वारा क्षय रोग के लक्षण एवं उपचार के विषय में बच्चियों को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में जनपद से आए पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा बताया गया कि यदि रोगी द्वारा इस रोग की दवा बीच में छोड़ देने की गलती कर दी जाती है तो यह बीमारी लाइलाज होते हुए निश्चित रूप से जानलेवा होकर समाज के अन्य व्यक्तियों को भी प्रभावित कर देती है। छात्राओं से आग्रह किया गया कि आप अपने आसपास किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त बताए गए टी बी के लक्षणों से प्रभावित पाती हैं तो उसे तुरंत नजदीक के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क जांच और इलाज के लिए भेज कर जनपद को टीवी मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान मिथिलेश कुमार, प्रभारी अधीक्षिका अनीता जायसवाल, ब्रजभूषण जायसवाल, सरिता कुमारी एवं सरिता सिंह आदि मौजूद रहे।