{"_id":"5b48f45d4f1c1b19208b45ec","slug":"21531507805-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की जनसभा को सफल बनाने को झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की जनसभा को सफल बनाने को झोंकी ताकत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से कहा कि आगामी 15 जुलाई को जनता सिटी ब्लॉक के चंदईपुर चले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाए संचालित की है।
उन्होंने जनता से कहा कि प्रधानमंत्री बाण सागर परियोजना और चुनार गंगा सेतु का लोकार्पण के साथ साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। प्रधानमंत्री द्वारा जनता के हित में किसानों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य वृद्घि, किसानों की ऋण माफी और 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरा किया। जनहित में 15 करोड़ जनधन खाते, चार करोड़ जीवन बीमा, 3.7 करोड़ अटल पेंशन, 10 करोड़ मुद्रा योजना का संचालन कराया। कहा कि घर की इज्जत अर्थात महिलाओं के लिए पूरे देश में पांच करोड़ शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं।
जनसभा के लिए किया जनसंपर्क
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के चंदईपुर गांव में प्रधानमंत्री 15 जुलाई को आ रहे हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन पर विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए बथुआ सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में आम जनता से जनसंपर्क करके विशाल जनसभा में भाग लेने की अपील की। इस दौरान शिवलाल सोनकर, मनोज त्रिपाठी सेक्टर संयोजक, ब्रिजेेश सोनकर, पप्पू भारती, दीपू गुप्ता, सूरज सोनकर, रवि सोनकर, अंकित गुप्ता आदि प्रमुख लोग रहे।