{"_id":"5b48f37a4f1c1b3d748b4794","slug":"21531507578-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने अधिकारियों के साथ मृतक के कारण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने अधिकारियों के साथ मृतक के कारण की जांच
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर, राजगढ़। मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल के साथ शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने अपनी टीम के साथ मड़िहान के करौंदा गांव में करेंट से मरे युवक के घटना की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बिजली के करेंट से ही युवक की मौत हुई है। इसपर विभाग ने कहा कि दो दिनों के अंदर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी। मड़िहान थाना क्षेत्र के करौदा गांव में गुरुवार को घर मे करेंट प्रवाहित होने की विकास गौड़ की मौत हो गई थी। जिसकी जांच कराकर बिजली विभाग से पांच लाख मुवावजा दिलाने का आश्वासन विधायक ने दिया था। जिसके संदर्भ में शुक्रवार को तीन बजे अधिशासी अभियंता ए के सिंह, एसडीओ विजय गुप्ता,जेई आर के मिश्र विधायक के साथ मृतक के घर पहुंचकर कैसे करेंट प्रवाहित हुआ इसकी जांच किया। जांचोपरांत मामला बिजली का करेंट प्रवाहित होने से मृत्यु होने का पाया गया। इसपर अधिकारयिों ने दो दिन के अंदर मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन मृतक के पिता को दिया।
विज्ञापन