{"_id":"5a89bc004f1c1bf07b8b7fd9","slug":"21518976000-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरदा कला पहुंची नेशनल मानिटरिंग टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरदा कला पहुंची नेशनल मानिटरिंग टीम
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के मगरदा कला में रविवार को नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम (राष्ट्रीय निगरानी दल) पहुंची। टीम प्रभारी मनोज सिंह ने गांवों में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। घर-घर जाकर शौचालय निर्माण और उसके इस्तेमाल की स्थिति की जांच की। उन्होंने लाभार्थियों से पूछताछ भी की।
निगरानी टीम ने मगरदा कला गांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मगरदा कला में स्कूल, आंगनबाड़ी और घरों में बने व्यक्तिगत शौचालय का स्थलीय सत्यापन किया। साथ ही 10 लाभार्थियों से रैंडम आधार पर सवाल पूछे। उन्होंने पूरे गांव में भ्रमण किया और खुले में शौच मुक्त होने की जांच की। निरीक्षण में पाया कि सभी शौचालय बनाए गए हैं और लाभार्थी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान गांवों में पानी के स्तर की भी जांच की। जिन ग्रामीणों के पास पानी का कनेक्शन नहीं था, उन्हें कनेक्शन दिलाने का निर्देश प्रधान केशव प्रसाद प्रजापति को दिया। एडीओ पंचायत विजय मौर्य ने गांव में बने शौचालय के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय, जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय, बीसी मनीष पांडेय, स्वच्छाग्रही बालकांत पांडेय और चक्रवर्ती मौजूद रहे।