{"_id":"5a847f634f1c1b5e028b5646","slug":"21518632803-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेन टाइन डे पर रेस्टोरेंट व पिकनिक स्थल रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेन टाइन डे पर रेस्टोरेंट व पिकनिक स्थल रहे गुलजार
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर वासलीगंज में गिफ्ट खरीदती लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वेलेंटाइन डे पर बुधवार को रेस्टोरेंट और पिकनिक स्थल गुलजार रहे। प्रेमी जोड़ों ने रेस्टोरेंटों में लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया वहीं पिकनिक स्थलों पर एक-दूसरे से बातें कीं। एक दूसरे को उपहार देते हुए बधाई भी दी। जो जोड़े नहीं मिल सके उन्होंने एक दूसरे को मोबाइल पर ऑनलाइन होकर बधाई दी।
महाशिवरात्रि का पर्व होने से नव जोड़ो ने भगवान के दरबार पहुंच कर साथ निभाने की वादे किए व कसमें खाईं। इसके अलावा कुछ लोगों ने पिकनिक स्थलों पर जाकर वेलेंटाइन डे की खुशियां बांटीं। इस दौरान लोअर खजुरी, अपर खजुरी, विंढमफाल, टांडा फाल, लखनिया दरी में युवक युवतियों ने पहुंच कर एक दूसरे के संग वेलेंटाइन डे मनाया। हालांकि अधिकांश लोगों ने मोबाइल पर ऑनलाइन हो कर वाट्सअप व फेसबुक पर चैटिंग व वीडियो कालिंग कर अपने दिल की बात का इजहार किया।