{"_id":"5a07432c4f1c1bce408b60dd","slug":"21510425388-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन निरीक्षक हड़ताल पर, धान खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपणन निरीक्षक हड़ताल पर, धान खरीद प्रभावित
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स एंड आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पथरहिया स्थित आरएफसी कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। बीते तीन दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन से किसानों से धान खरीद पूरी तरह से ठप है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। क्रय केंद्रों पर धान खरीद नही होने से किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों, विपणन अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कन्नौज के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त् परिषद के जोनल महामंत्री नारायणजी दूबे ने कहा कि परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी के प्रतिनिधि मंडल ने उच्चाधिकारियों से मिल कर कार्रवाई की निंदा किया हैै। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग किया है। मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गिरि ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज के विपणन केंद्र सौरिख के केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के विरुद्ध साजिश करके मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे तत्काल वापस लिया जाए। अर्चना मिश्रा ने कहा कि मांग पूरी नही होने पर 13 नवंबर को लखनऊ में आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अल्पना चौरसिया ने कहा कि विभाग में धान व गेहूं खरीद में 2015 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही कंप्यूटर आपरेटर की व्यवस्था की जाए। इस दौरान राजाराम पाठक, कमलकुंज चौबे, सतीशचंद्र मिश्रा, विनय द्विवेदी, विशाल अंबेडकर, सर्वेश सिंह प्रीतम, रामकृष्ण दूबे, कीर्ति सिंह, प्रभाशंकर आजाद आदि ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान इरफान मसूद, दिलीप श्रीवास्तव, संदीप भारतीय, दशरथ लाल, मुन्नी पटेल, धर्मनाथ, मृगेेश यादव, बृजेश सिंह, संदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।