{"_id":"59caa6d64f1c1bd1538b49e5","slug":"21506453206-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न का लेखपालों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न का लेखपालों ने किया विरोध
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें लेखपालों के उत्पीड़न और समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष जताया गया। लेखपालों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर समस्या बताया।
जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि तहसील परिसर में लेखपालों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है, जिससे काम करने में परेशानी हो रही है। तहसीलों में कई वर्षों से महंगाई भत्ते का भुगतान नही किया गया है। जिला मंत्री भीमसेन सक्सेना ने कहा कि तहसील दिवस सहित अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में एक सप्ताह का समय दिया जाए। लेखपालों की ज्येष्ठता सूची ऑनलाइन की जाए। बैठक में विनोद सिंह यादव, राजकुमार सिंह, रविशंकर मिश्र, कृष्ण शंकर मिश्र, रामचंद्र, धीरज किशोर सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, मंगला प्रसाद दूबे आदि शामिल रहे।