फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिला प्रशासन का सहयोग करेगा पंडा समाज

जिला प्रशासन का सहयोग करेगा पंडा समाज

Fri, 18 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन का सहयोग करेगा पंडा समाज
विन्ध्याचल। विन्ध्य पंडा समाज की बैठक गुरुवार की शाम छह बजे विन्ध्यवासिनी मंदिर की छत पर आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में तय किया गया कि जिला प्रशासन के हर कार्यों में पंडा समाज सहयोग करेगा, बशर्ते उनकी रोजी रोटी से खिलवाड़ न किया जाय। बैठक में तय किया गया कि मंदिर से 25 मीटर पहले ही सभी श्रद्धालुओं की अनिवार्य चेकिंग की जाय, भले ही वह कोई वीआईपी क्यों न हो। किसी को भी मां के विग्रह का चरण स्पर्श नहीं करने दिया जाएगा। इसके पूर्व गुरुवार की सुबह सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर और गलियों में रस्सियों से बैरिकेडिंग की गई। पंडा समाज ने कहा कि कुछ स्थानों पर रस्सी से बैरिकेडिंग में समस्या आ रही है। इसको हटवाने के लिए जिला प्रशासन से बात की जाएगी। बैठक में विधायक रत्नाकर मिश्र, पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक, शेखर शरण उपाध्याय, तेजन गिरी, गौतम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed