फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कवियों ने दिया आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश

कवियों ने दिया आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश

Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कवियों ने दिया आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश

विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर के हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश दिया। कवियों ने सम्मेलन में व्यक्ति, समाज और सरकार को दर्पण दिखाया।

घंटाघर के हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में दो दर्जन से अधिक कवियों ने भाग लिया।उन्होंने अपनी रचनाओं से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र मिश्र ने कहा कि आजादी के लिए बलिदानियों ने लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हमें आजादी दिलाई है। हमें अपने देश के विकास के बारे में गंभीरता से विचार कर जुट जाना चाहिए। उन्होंने कवि सम्मेलन की परंपरा को बेहतर बनाने का आस्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि ईओ विनय तिवारी ने विकास की यात्रा में सामूहिक सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कासीम अली ने व आभार रविंद्र जायसवाल ने प्रकट किया। इस दौरान कवि प्रमोद कुमार सुमन, भोलानाथ कुशवाहा, हसन जौनपुरी, शिव प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed