फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तिरंगा यात्रा निकाल जगाई देशभक्ति

तिरंगा यात्रा निकाल जगाई देशभक्ति

Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाल जगाई देशभक्ति

विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर अमर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में भाजपाजनों ने आंतकवाद भारत छोड़ों, जातिवाद भारत छोड़ो आदि के नारे लगाया।भारत माता के जयकारे से पूरा आसमान गूंज गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की अध्यक्षता में घंटाघर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहीद उद्यान में समाप्त हुई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि आजादी अमूल्य है। भारतीयों के लिए गर्व की बात है। सभी भारतीय शहीदों की स्मृतियों को अपने दिल में संजोए रखें। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत किया जा रहा है। इस दौरान बृजभूषण सिंह, संतोष गोयल, आशुकांत चुनाहे, रमेश दूबे, डा. अमित सिन्हा, प्रदीप सोनकर, कौशल श्रीवास्तव, श्याम सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे। लालगंज में भाजपा द्वारा आयोजित अखंड भारत दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बापू उपरौध इंटर कालेज से होते हुए विजयपुर तिराहे से लालगंज तहसील परिसर में पहुंच कर सभा में बदल गई । वक्ताओं ने कहा कि देश में राष्ट्रीय भावना एक कवच है। वक्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे, लालमणि पांडेय, विजय बहादुर मौर्य, जय प्रकाश, लालमणि कोल, अशोक सिंह, रामबली गुप्ता आदि रहे। चुनार में नगर मंडल चुनार के तत्वावधान में स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा नगर अध्यक्ष नन्दलाल केशरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर नगर के दरगाह शरीफ सराय टेकौर किला मोड़ भरपुर लाइन होते हुए नगर के बाजार मार्ग से लोवर लाइन स्थित गांधी पार्क पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा में भरत जौहरी, पीएन कुशवाहा, बलिराम, श्रीप्रकाश अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा, चन्द्रास गुप्ता आदि रहे। जमालपुर में मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गई। इसमें धर्मराज सिंह, रजनीश भूषण सिंह, सेवक पाल, सुभाष राय, भगवती पाल, त्रिलोकी पटेल, छोटेलाल तिवारी, बाबूलाल सिंह, राम प्रवेश बियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed