{"_id":"598765d14f1c1b2d708b4a0b","slug":"21502045649-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही होगा समाज का संपूर्ण विकास: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही होगा समाज का संपूर्ण विकास: अनुप्रिया
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सफल छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता का एकमात्र रास्ता शिक्षा है, शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास हो सकता है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित करें।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। जिससे प्रत्येक बच्चें को शिक्षित किया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने स्कूल की शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुधा नेगी व विनय अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन रितु भारद्वाज ने किया। इस दौरान संगीता अग्रवाल, मीनू मिश्रा, विश्वनाथ अग्रवाल, मदनमोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आनंद कुमार जैन, राजेश सिंह, राम प्रसाद पांडेय, निर्भय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संगम लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।