फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हर्षोल्लास पूर्वक मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के ग्रामीण अंचलों में सोमवार को ईद हंसी-खुशी से मनाई गई। अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। मुल्क में अमन की दुआ मांगी और आपसी के गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के गले मिले। सेवईं खिलाकर जिंदगी में मिठास की कामना की।

छानबे संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विजयपुर, बिरोही, अकोढ़ी, गोड़सर सरपत्ती, बिहसड़ा, नरोईया, भांवा, जरैला, हरगढ़, गोगांव, मिश्रपुर, कोलेपुर, गौरा, चितौली सहित कई स्थानों पर स्थित ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। चुनार संवाददाता अनुसार क्षेत्र के दरगाह शरीफ व मोचीटोला स्थित ईदगाह सहित तहसील क्षेत्र के 32 मस्जिदों पर ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुुबारकबाद दी। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। अदलहाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गरौड़ी, भुईली खास, भला, देवलासी, परोरा, कोल्हुआं, कोलउंद, कमालपुर व शाहपुर के मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी। पूरे दिन सेवईं खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। कछवां संवाददाता के अनुुसार केवटान स्थित इमामबाड़ा व दर्जियान वार्ड के बड़ी मस्जिद व केवटान वार्ड के छोटी मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की गई। क्षेत्र के जलालपुर, मझवां, केवटाबीर, बरैनी, तिवारीपुर, जमुआरी आदि स्थानों के मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई। अहरौरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अहरौरा डीह स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। पड़री संवाददाता अनुसार पड़री, कठिनई, भरपुरा, देवाहीं, चौहानपट्टी, पहिंती, मोहनपुर, धर्मदेवा, भरपुरा के मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत से अदा की गई। सीखड़ संवाददाता के अनुसार सीखड़, हांसीपुर, अदलपुरा, सिरसी, धनैता आदि स्थानों पर स्थित मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई। मड़िहान संवाददाता के अनुसार मड़िहान, गोपलपुर, कुंदरूफ, रामपुर, बनकी, ककरद, रजौहां, दारा नगर, जमुई के मस्जिदों नमाज अदा की गई। लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लालगंज, रामपुर, बनकट, बामी, इस्लामपुर, लायन, तुलसी आदि गांवों के मस्जिदों में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed