फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   210 reported negative, nine discharged

210 की रिपोर्ट आई निगेटिव, नौ संक्रमित की छुट्टी

Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
210 reported negative, nine discharged
मिर्जापुर। पिछले चार दिनों से लगातार मिल रहे कोराना सक्रंमित के बाद गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। गुरुवार को 210 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें नौ संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई। जिले से गुरुवार को 123 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले से अब तक 2540 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 1906 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में अब तक 42 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 31 स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है। 11 एक्टिव केस है। इसमें एक का उपचार लखनऊ में हो रहा है। 10 मिर्जापुर के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

जिले में चार दिनों में कोरोना के सात मरीज मिले। इसमें पांच सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव में पांच लोग मिले। बुधवार को विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित के पाजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। इससे पहले नगर में कोरोना का कोई मामला नहीं मिला था। लोगों को आशंका थी कि गुरुवार को भी कई रिपोर्ट पाजिटिव आ सकती है, पर गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। 210 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव रही। इसमें संक्रमितो के साथ क्वारंटीन किए गए और मंडलीय अस्पताल में आने वाले लोग भी है। इसके अलावा जिले से गुरुवार को 123 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें जमालपुर ब्लाक के हरदी सहजनी, ओड़ी गावं के साथ संक्रमित तीर्थ पुरोहित के परिवार के 22 सदस्य, क्वारंटीन किए गए लोग और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्ध है। इसके अलावा विंध्याचल क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया गया। नौ सक्रमितो की छुट्टी की गई। इसमें चार मिर्जापुर, चार भदोही और एक सोनभद्र का निवासी है। मिर्जापुर जिले के जिन संक्रमितों की छुट्टी हुई है। वो कछवां के पीर खां वार्ड निवासी महिला के परिवार के है। मंडलीय अस्पताल के ट्रूनाट मशीन से अब तक 12 लोगों की जांच की गई है। इमसें 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

......................
दो हजार लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
विंध्याचल। विंध्याचल क्षेत्र के पश्चिम मोहाल इमली घाट निवासी एक पुरोहित के संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की आठ टीम पश्चिम मुहाल में पहुंची। वहां पर डब्ल्यूएचओ के टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग संक्रमित व्यक्ति के घर से 250 मीटर चारों तरफ के परिवारों की स्क्रीनिंग कराया। डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि परितोष दुबे ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के आसपास के 400 घर व 2000 लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यदि कोई भी संदिग्ध मिलता है तो उसका जांच सैंपल लिया जाएगा । जांच टीम में 16 एएनएम, 16 आशा और आंगनवाड़ी के साथ चार सुपरवाइजर और अन्य मेडिकल आफिसर लगाए गए है । इस दौरान धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र स्वच्छ भारत मिशन संजय सिंह मुख्य सफाई नायक पंकज श्रीवास्तव, सफाई नायक आशीष कुमार, रोहित जायसवाल, मनोज कुमार आदि लोगों ने सैनिटाइजेशन किया। टीम ने चामुंडा गली, पुरानी बीआईपी, इमली घाट ,मां विंध्यवासिनी मंदिर, बाबू घाट इत्यादि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ,राजन मौर्य, रोहित जायसवाल, राकेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाजिटिव-45
मिर्जापुर-11 (एक लखनऊ में), भदोही- 30 और सोनभद्र - पांच
मिर्जापुर- कुल केस-42- स्वस्थ्य हुए-31, एक्टिव केस-11, कुल मौत-0, नए रोगी-0, हाट स्पाट-दो
.................
क्वारंटीन - 68- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed