फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   21 sanitation workers retiring

21 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त

Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची की मेरिट और नियमों की अनदेखी कर नियुक्त 21 सफाई कर्मचारियों की सेवा सोमवार को समाप्त हो गई। डीपीआरओ ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर 21 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दिया। वहीं पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रतीक्षा सूची से मेरिट के आधार पर करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन



जिला पंचायत राज विभाग के तहत गांवों में सफाई के लिए विगत वर्ष 2003 सफाईकर्मियों की भर्ती की गई थी। इसमें से सीधी भर्ती से 1947 सफाईकर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार, अनिल यादव, मयंक कुमार सिंह सहित 14 सफाई कर्मचारियों ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया।
विज्ञापन



इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर डीपीआरओ ने 28 सफाईकर्मचारियों की तैनाती की। साथही तत्कालीन डीपीआरओ ने अन्य 28 सफाई कर्मचारियों की मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी करते हुए लाटरी सिस्टम से नियुक्त कर दिया। इसके खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए डीएम को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। 


डीएम राजेश कुमार सिंह ने प्रतीक्षा सूची से मेरिट और आरक्षण नियमों की अनदेखी करते हुए तत्कालीन डीपीआरओ द्वारा लाटरी सिस्टम से नियुक्त किए गए 11 अनुसूचित जाति अैर 10 अन्य पिछड़ा वर्ग सहित 21 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का आदेश डीपीआरओ को दिया।



डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने 21 सफाई कर्मचारियों की सेवा   समाप्त कर दी। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रतीक्षा सूची से मेरिट के आधार पर करने का भीआदेश दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed