{"_id":"5c87fc31bdec22140e106c4f","slug":"201552415793-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर पीपापुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगा मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर पीपापुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर मिश्रपुर-सीतामढी गंगा घाट पर पांटून पुल के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने और शिलान्यास संपन्न होने से लोगों में हर्ष है। लोगों में उम्मीद जगी कि अब जल्द ही पीपा पुल बनेगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेशचंद्रा ने बताया कि एक करोड़ पांच लाख 92 हजार की लागत से बनने वाले 440 मीटर लंबे पीपापुल के लिए शासन से 52 लाख 96 हजार रुपया जारी हो चुका है और पुल निर्माण के लिए टेंडर भी कराया जा चुका है। अब जल्द ही मिश्रपुर-सीतामढ़ी गंगा घाट पर पीपापुल निर्माण का काम चालू करा दिया जाएगा। मालूम हो कि क्षेत्रवासियों द्वारा काफी समय से सीतामढ़ी और विंध्याचल को जोड़ने के लिए पीपा पुल की मांग की जा रही थी। इस पीपा पुल से क्षेत्र के मिश्रपुर, बसेवरा, खैरा, गोगांव, नगवासी, दुगौली, घुघुटी, कोठरा, डगहर सहित कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थल सीतामढ़ी और मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने में भी सुविधा हो जाएगा। पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने अनुप्रिया पटेल ने इसके लिए भूमि पूजन किया था। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी भी पुल के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे।