{"_id":"5bd9f9cebdec22699a739b05","slug":"201541011918-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की बहू का शादी के दसवे दिन हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की बहू का शादी के दसवे दिन हुई मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व सांसद भाईलाल कोल की बहूू नंदनी की शादी के दसवें दिन ही जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। जबकि नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। पूछने पर चिकित्सक ने मौत का कारण खून की कमी होना बताया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी एवं पूर्व सांसद भाईलाल कोल के बेटे पंकज का गांव के ही एक युवती नंदनी (22)से चार साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। नंदनी के गर्भवती होने की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस के सहयोग से 21 अक्तूबर को मंदिर में नंदनी और पंकज की शादी करा दी थी। शादी के दस दिन बाद मंगलवार सुबह नंदनी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन से बच्चा पैदा कराने की बात कही। नंदनी को दोपहर बाद ऑपरेशन कक्ष में ले जाया गया। वहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। ऑपरेशन के करीब एक घंटे बाद उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पूर्व सांसद के बहू की मौत की खबर लगते ही चिकित्सालय सकते में आ गया।
विज्ञापन
इस संबंध में चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि महिला को खून की कमी थी। उसे खून चढ़ाने के लिए बोला गया था। इससे पहले की नंदनी को खून चढ़ाया जाता उसने दम तोड़ दिया। उधर इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में पूर्व सांसद भाईलाल के बेटे पंकज ने बताया कि सबकुछ इतना जल्दी हो गया कि कुछ समझ में ही नहीं आया।
विज्ञापन